BALKAR PRIDE Mini Tractor Driven Harvester

दोस्तो आज हम आप को BALKAR PRIDE Mini Tractor Driven Harvester के बारे में जानकारी देगें।





Feature 


 आज के समय में कृषि में उतना श्रम नहीं लगता जितना पुराने समय में हुआ करता था। अब, किसान कुछ बेहतरीन मशीनों का उपयोग करके सामान्य और महत्वपूर्ण कृषि कार्यों को पूर्ण या आंशिक स्वचालन के साथ पूरा कर सकतें है।  


Combine harvester एक ऐसी ही मशीन है। कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से किसान एक ही बार में फसल की कटाई, थ्रेशिंग, इकट्ठा और  सफाई का काम कर सकते हैं। यह एक महत्वपूर्ण कृषि उपकरण है जो प्रत्येक किसान के पास होना चाहिए।


आज की पोस्ट में हम कंबाइन हारवेस्टर के बारे में विस्तार से बात करेंगे और आपको यह समझने में मदद करेंगे कि इसकी खरीदारी करते समय आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।


 Tractorgyan logo

Combine harvester -कृषि यंत्र के बारे में और समझिए कैसे करें इसकी खरीदारी!




कंबाइन हार्वेस्टर क्या होता है ?


कंबाइन हार्वेस्टर एक बहुत ही कुशल कृषि मशीन है जिसे फसलों की कटाई से जुड़े कई कार्यों को एक साथ करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह विशेष रूप से अनाज फसलों जैसे गेहूं, जौ, मक्का और सोयाबीन जैसी फसलों के  लिए उपयोग में किया जाता है। 


मुख्य रूप से कंबाइन हार्वेस्टर मशीन में एक कटिंग मैकेनिज्म, थ्रेशिंग सिस्टम, सेपरेशन सिस्टम, क्लीनिंग सिस्टम, और भंडारण सिस्टम होता है। आजकल के आधुनिक combine harvester तकनीकों से लैस होते हैं, जैसे जीपीएस नेविगेशन, उपज निगरानी प्रणाली और स्वचालित नियंत्रण। 


कंबाइन हार्वेस्टर के उपयोग ने कटाई के लिए आवश्यक श्रम और समय को काफी कम करके कृषि में क्रांति ला दी है। किसान बड़े खेतों को जल्दी और कुशलता से जोत सकते हैं।  


कंबाइन हार्वेस्टर मशीन कैसे काम करता है ?
How does a combine harvester machine Work?

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन में एक रील खड़ी होती है जिस पर किसान फसलों को रखतें है। इसका काम  फसल को काटने वाली यूनिट तक पहुँचाना है। जिसके अंदर बड़े-बड़े चाकू जैसे बहुत ही तेज धारदार ब्लैड होते हैं। इन ब्लेड्स  की मदद से कटर फसल को काटता है। कन्वेयर बेल्ट के जरिए कटी हुई फसल रेसिंग यूनिट में जाती है। रेसिंग यूनिट में  फसल के दाने ड्रेसिंग ड्रम और कंक्रीट क्लीयरेंस की मदद से अलग हो जाते हैं। कंबाइन हार्वेस्टर में बड़े-बड़े  क्लीनिंग सिस्टम्स और ब्लोवर होते है जिनकी मदद से फसलों से भूसे को अलग किया जाता है। साफ़ हुआ अनाज स्टोरेज सिस्टम में इकट्ठा हो जाता है।  


कंबाइन हार्वेस्टर मशीन के फ़ायदे  
Advantages of combine harvester machine 

कंबाइन हार्वेस्टर एक ऐसी मशीन है जो एक साथ कईं  दिशाओं से कृषि कार्यो को सरल बनती है। इसको उपयोग करने के कई लाभ हैं जैसे कि :


- बढ़ी हुई दक्षता: कंबाइन हार्वेस्टर एक ही मशीन में कई ऑपरेशनों को जोड़कर कटाई की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करते हैं। यह कटाई, छटाई , भण्डारण और भी कईं कामो को एक साथ कर सकतें है।  


- समय की बचत: पारंपरिक मैनुअल या अलग मशीनरी-आधारित कटाई विधियों की तुलना में कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई बहुत तेजी से होती है। किसान फसलों की कुशलता से कटाई कर सकते हैं।  


- कम कृषि लागत: एक हार्वेस्टर कईं मशीनो का काम करता है।  इसलिए, किसानो को अलग-अलग मशीन खरीदने की ज़रूरत नहीं है।  


- गुणवत्ता संरक्षण: कंबाइन हार्वेस्टर को कम से कम नुकसान के साथ फसलों को संभालने और अनाज की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 


कंबाइन हार्वेस्टर कितने प्रकार के होते हैं?
How many types of combine harvester are there?

कंबाइन हार्वेस्टर मुख्यत दो प्रकार के होते हैं। 1. स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर


इस प्रकार के कंबाइन हार्वेस्टर में पूरी मशीनरी फिट रहती है। मशीनरी अपनी शक्ति से इंजन व अन्य भागों को संचालित करती है। जिससे फसल की कटाई, कुटाई (दौनी) व दानों की सफाई का काम सुगमता से होता है।


2. ट्रैक्टर चालित कंबाइन हार्वेस्टर 


इस प्रकार की हार्वेस्टर मशीन को ट्रैक्टर के साथ जोडक़र चलाया जाता है। यह मशीन ट्रैक्टर के पीटीओ से चलती है। ट्रैक्टर से कंबाइन को चलाकर फसल की कटाई की जाती है।


किस किसान को,कौन-सा कंबाइन हार्वेस्टर खरीदना चाहिए?


अगर आप छोटे किसान हैं या सिर्फ अपने घर की खेती के लिए हार्वेस्टर खरीदना चाहते हैं,तो आपके लिए मिनी कंबाइन हार्वेस्टर या फिर ट्रैक्टर द्वारा चलित कंबाइन हार्वेस्टर ज्यादा उपयोगी रहेगा। और आपके लिए छोटे हार्वेस्टर की कीमत भी उचित रहेगी।

और वही अगर आप अपने घर घरेलू उपयोग के अलावा combine harvester  से पैसा भी कमाना चाहते हैं तो फिर आपको इसके लिए हैवी कंबाइन हार्वेस्टर खरीदना होगा या तो आप स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर खरीदें या फिर ट्रैक्टर चलित कंबाइन हार्वेस्टर में मजबूत और ताकतवर कंबाइन हार्वेस्टर खरीदें।

Combine Harvester Price, know Harvester Price list in India. 

Combine harvester Price, know Harvester list in India. 
कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत, जाने भारत में हार्वेस्टर प्राइस लिस्ट। 


की कीमत कटर बार पर निर्भर करती है। इस समय देश में करीब 20 से अधिक प्रसिद्ध कंपनियां कंबाइन हार्वेस्टर का निर्माण कर रही है। कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत अपने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार 10 लाख* रुपए से लेकर 50 लाख* रुपए के बीच बाजार में उपलब्ध है।

वही अगर आप छोटे किसान हैं।और सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए ही कंबाइन हार्वेस्टर खरीदना चाहते हैं,तो आपके लिए मिनी कंबाइन हार्वेस्टर का भी विकल्प खुला है।मिनी कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत 5 लाख* रुपए से शुरू होती है।

कंबाइन हार्वेस्टर खरीदने से पहले सब्सिडी का रखें ध्यान!
चाहे वह कंबाइन हार्वेस्टर हो या अन्य कोई कृषि उपकरण, हमें उसे खरीदने से पहले यह अवश्य जान लेना चाहिए कि उस पर सब्सिडी मिल रही है या नहीं।

अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर कंबाइन हार्वेस्टर पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। सब्सिडी की दर राज्यानुसार अलग-अलग होती है। सामान्यत: लघु, सीमांत व महिला किसानों को 50 प्रतिशत व बड़े किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है।

PARTS।                           Description 

Type of Prime Mover  : Tractor Above 42HP with Dual Clutuch and Power Steering 


Tpres Size Drive Wheel  :  As per Mounting Tractor 

Cutter Bar ASSY.             : 9ft. Or 10ft. (Optional)

Thresher Drum।              : 890 mm डीएल

Straw Walkers।               : 4No.s, Stepped Type 

Main Drive।                     :2" Heavy Duty चैन


Balkar Pride 45 Mini Tractor Driven Harvester is a Tractor operated harvesting machine. This machine is small in size and offered in very less price within the reach of small farmers. Balkar-45 can be useful for harvesting of various crops such that wheat, Paddy, Grams and Pulses. A 45 Hp tractor can be suitable for this harvester.


जादा जानकारी के लिए Whatsapp call करे।

+91 9781736630 



Vishwakarma Dirba international channle 





Post a Comment

0 Comments