लैंड लेवलर मशीन इसकी विशेषताएं और लाभ
लेजर लेवलर को लेजर समतल भी कहा जाता है। यह मशीन किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। विशेषकर ऐसे किसानों के लिए जिनके खेत पूर्ण रूप से समतल नहीं है। उबड़-खाबड़ है। जिससे उन्हें फसल बोने, उवर्रक व पानी देने आदि कार्यों में काफी परेशानी होती है। ऐसे खेतों को खेती लायक बनाने का काम इस लेजर लेवलर मशीन की सहायता से किया जाता है। इस मशीन का काम भूमि को समतल बनाना है ताकि उस भूमि पर खेती करना आसान हो जाए। लेजर लेवलर से खेत को समतल बनाया जाता है। इससे फायदा यह होता है कि खेत में खड़ी फसल पर समान रूप से सिंचाई होती है जिससे पानी की बचत होती है। इसके साथ ही खाद और ईंधन की भी बचत होती है।
लैंड लेवलर मशीन की भारत में आवश्यकता क्यों?
भारत देश में इस मशीन की आवश्यकता इस लिए है कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियां काफी विषम है। यहां खेती योग्य भूमि उबड़-खाबड़ है। कहीं से ऊंची-नीची तो कहीं से मैदानी तो कहीं से पठारी है। ऐसे में फसल उगाना काफी कठिन हो जाता है। क्योंकि खेती के लिए भूमि का समतल होना बहुत जरूरी है। अगर मिट्टी की सतह एक सामान नहीं है, तो बोने वाली फसलों के बीज एक सामान खेत में नहीं पहुंचते है तथा बीजों जमाव भी सही तरीके से नहीं हो पाता है। यही नहीं खेत में फसलों को देने में भी काफी समस्याएं आती हैं। जिसके कारण उपज पर विपरित प्रभाव पड़ जाता है और परिणामस्वरूप उत्पादन में गिरावट आ आती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हुए लेजर लेवलर को बनाया गया है जो वांछित ढलान को कुछ हद तक के क्षेत्रों को समतल करती है। लेजर लेवलर ऊंची जगह से मिट्टी को खींचकर नीचे वाली जगह पर ले जाकर क्षेत्र को समतल बनता है और इसके साथ ही मिट्टी की उपज की क्षमता भी बढ़ जाती है।
क्या है लेजर लैंड लेवलर ?
लेजर लैंड लेवलर एक विशेष प्रकार का कृषि यंत्र है। यह यंत्र परंपरागत विधियों से एकदम हटकर एक अत्याधुनिक तकनीक से बना हुआ कृषि यंत्र है। इस यंत्र को ट्रैक्टर के साथ जोडक़र चलाना जाता है। इसे ड्राइवर के माध्यम से ट्रैक्टर को ऊंचाई की तरफ से ढाल की दिशा में चलाया जाता है। और बाकी सभी कार्य लेजर लेवलर के माध्यम से स्वत: किया जाता है। इसका मुख्य काम खेतों की मिट्टी को समतल करना है। लेजर लेवलर की सहायता से निर्माण स्थल, सडक़, और ड्रेनज को समतल किया जा सकता है।
लेजर लेवलर बनावट
लेजर लैंड लेवलर, लेजर ट्रांसमीटर, लेजर रिसीवर, विद्युत नियंत्रण पेंनल्र जुडवा सोलेन्याइड हाईड्रोलिक नियंत्रण वाल्व, दो पहिये और समतल करने वाले बकेट से मिलकर बना होता है।
लेजर लेवलर ट्रैक्टर
लेजर लेवलर को 30 एचपी से अधिक शक्तिशाली ट्रैक्टर के साथ आसानी से संचालित किया जा सकता है।
लेजर लैंड लेवलर की विशेषताएं.
लेजर ट्रांसमीटर लेजर किरणों जो कि समतल बकेट पर लगे लेजर रिसीवर द्वारा रोका जाता है। रिसीवर से प्राप्त होने वाले सिग्रल को ट्रैक्टर पर लगी कंट्रोल पैनल ग्रहण कर हाइड्रोलिक कंट्रोल बाल्व को खोलती एवं बंद करती है। जिससे बकेट को आवश्यकतानुसार ऊपर उठाया व गिराया जा सकता है। कुछ लेजर ट्रांसमीटर में अत्यधिक ढलानों में 0.01 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक को श्रेणीकल ढाल बनाने की क्षमता होती है तथा ढाल युक्त खेतों में दो तरफा नियंत्रण रखता है। समतल करने वाली बकेट ट्रैक्टर के थ्री पाइंट लिंकेेज पर आधारित रहती है या ट्रैक्टर के ड्राबार द्वारा खींची जाती है। बकेट का आकार व क्षमता ट्रैक्टर की शक्ति व फील्ड की स्थिति के अनुसार भिन्न हो सकती है।
लेजर लेवलर मशीन के लाभ l
लेजर लेवलर मशीन का उपयोग भूमि को सतमल करने में किया जाता है ताकि खेती के लिए भूमि सभी जगह से एक समान समतल हो जाए। भूमि के समतलीकरण से निम्नलिखित लाभ होते हैं जो इस प्रकार हैं।
लेजर लेवलर द्वारा भूमि समतल करने से पानी का अधिकतम उपयोग होता है और 40 प्रतिशत तक पानी की बचत कर देता है।
धान की बीजाई की तैयारी जैसे बढिय़ा समतल संचालन के लिए उपयोग किया जाता है।
पूरे खेत में पानी का समान वितरण व निकास की व्यवस्था सही तरीके से हो जाती है।
जल संसाधनों का आसानी से कुशल उपयोग कर सकते है।
सभी तरफ से खेत समतल होने से बुवाई का काम सरलता व तेजी से किया जा सकता है।
समतल खेत में बीजों का जमाव अच्छा होता है जिससे फसल अच्छी होती है।
पोषक तत्वों व उरर्वक को एक समान खेत में दिया जा सकता है।
निराई-गुड़ाई के काम में कम समय लगता है जिससे लागत को कम किया जा सकता है।
राज्यों द्वारा समय-समय पर किसानों के लिए राज्यों द्वारा लेजर लेवलर पर सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी की दर अलग-अलग राज्यों में अलग- अलग हो सकती है। आमतौर पर लघु/सीमांत व महिला किसानों को 50 प्रतिशत तक व बड़े किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। बात करें इसकी कीमत की तो इसकी अनुमानित कीमत 3,50,000 (साढ़े तीन लाख) के करीब होती है। बात दें कि प्रतिष्ठित कंपनियों के उच्च गुणवत्ता वाले लेजर लेवलर की कीमत इससे भी अधिक हो सकती है।
Whatsapp no. 919781736630
Vishavkarmadirba international channel
0 Comments