हल एक प्रकार का कृषि उपकरण हैं जो जमीन की जुताई करने के लिए उपयोग किया जाता हैं। हल कृषि उपकरण की मदद से बीज बोने से पहले जमीन को तैयार किया जाता हैं जैसे: मिट्टी को ढीला करना या मोड़ना आदि। जुताई का मुख्य उद्देश्य मिट्टी को पलटना है और ताजा पोषक तत्वों को सतह पर लाना है। आधुनिक उपकरण से पहले घोड़ों और बैलों से हल को खींचा जाता था। यह कृषि उपकरण में से सबसे पुराना उपकरण हैं। अब नए समय में ट्रैक्टर्स के द्वारा हल को खींचा जाता हैं। हल में लकड़ी, स्टील या लोहे का फ्रेम होता है।
इतिहास और विकास
पहली बार जब कृषि का विकास हुआ तब मिट्टी को खुदाई करने वाली छड़ी से पलटा जाता था। इन्हें खींचने के लिए इनमें हत्थे लगे होते थे। रोमन काल तक लोहे के ब्लेड के साथ हल्के, पहिये रहित हल को बैलों से खींचते थे। इनका उपयोग अत्यधिक उपजाऊ क्षेत्रों में किया जाता था। सबसे पुराने समय के हलों में पहिए नहीं होते थे। मिट्टी को ढीला करने और काटने के लिए हल में ब्लेड लगा होता है।
जुताई के उपयोग
जुताई को कटाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद करते है। जुताई मिट्टी को धीरे-धीरे अगली फसल तैयार करने के लिए किया जाता हैं जिसमें मिट्टी को काटा जाता हैं, मिट्टी को उलटना, खांचे, मेड़ और नम मिट्टी बनाना शामिल है। जुताई 4 प्रकार की होती है।
उथली जुताई
बहुत उथली जुताई
अनिर्धारित
बुवाई पूर्व जुताई
हल के फायदे
हल से कृषि के कार्य बहुत ही आसान हो गए है जिससे खेती में बहुत फायदा हुआ हैं।
ट्रैक्टर हल से खेती करने पर श्रम और समय कम लगता हैं।
इससे छोटे-छोटे कोने में जुताई करना आसान होता हैं।
हल से जड़े मिट्टी में गहराई तक प्रवेश कर सकती है। जिससे यह अच्छी तरह से सांस ले सकती है क्योंकि इस तरह से हवा मिट्टी में आसानी से प्रवेश करती है।
यह मिट्टी की जल धारण क्षमता को बढ़ाता है।
हल मिट्टी को ढीला करता है और मिट्टी के माध्यम से हवा और पानी के परिवहन को आसान बनाता हैं।
यह अनुकूल सूक्ष्मजीवों और केंचुओं के विकास के बढ़ने में सहायक हैं।
हल द्वारा गहराई में लाए गए पिछली फसलों के जो अवशेष होते है वह नए पौधे के लिए पोषक तत्वों का स्रोत बन जाते हैं।
ट्रैक्टर प्लाऊ की कीमत
प्लाऊ की कीमत सस्ती और लागत प्रभावी होती हैं। कृषि उपकरणों की लागत वहन करना किसानों के लिए आसान नहीं है किसान अपने बजट के अंदर ही इस कृषि उपकरण को आसानी से खरीद सकते हैं। ट्रैक्टर प्लाउ 28,500 से 3.05 लाख रुपए तक की कीमत में आते है। ट्रेक्टरज्ञान पर आपको हल कीमत, इनवर्टेड हल की प्राइस, रिवर्सिबल हल प्राइस आदि मिलेगी।
Whatsapp no. +91 9781736630
Vishavkarmadirba international channel
0 Comments